अर्जुन मुंडा कल मणिपुर में “पूर्वोत्तर क्षेत्र (पीटीपी-एनईआर) योजना के तहत जनजातीय उत्पादों के प्रचार हेतु विपणन और लॉजिस्टिकस विकास” योजना का शुभारंभ करेंगे

इस योजना के तहत जनजातीय शिल्पियों के लिए आजीविका के अवसरों को मजबूत करने के लिए पूर्वोत्तर में जनजातीय पारिस्थितिक तंत्र में परिवर्तन की कल्पना की गई है

भारत सरकार के जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की अनुसूचित जनजातियों के लाभ के लिए एक नई योजना “पूर्वोत्तर क्षेत्र से जनजातीय उत्पादों के प्रचार हेतु विपणन एवं लॉजिस्टिकस विकास” शुरू की है। इस योजना का उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों के जनजातीय उत्पादों की खरीद, तथा रसद और विपणन में दक्षता में वृद्धि के माध्यम से जनजातीय शिल्पकारों के लिए आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। यह योजना अरूणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय ,मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम राज्यों पर लागू होगी। इस योजना का आरंभ 18.04.2023 को जनजातीय मामलों के मंत्री श्री अर्जुन मुंडा द्वारा एमएसएफडीएस ऑडिटोरियम, कोनुंग ममांग, इंफाल मणिपुर में किया जाएगा जहां मणिपुर के मुख्यमंत्री श्री एन. बीरेन सिंह तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

यह योजना जनजातीय कारीगरों को शुरूआती समझ के साथ समर्थन, एकत्रीकरण, कौशल और उद्यमिता विकास, सोर्सिंग और खरीद, विपणन, परिवहन और प्रचार के माध्यम से आय के अवसरों का लाभ उठाने की सुविधा प्रदान करेगी। इस योजना के अंतर्गत 18.04.2023 से पूर्वोत्तर क्षेत्रों के विभिन्न जिलों में 68 जनजातीय कारीगर मेलों का आयोजन भी किया जाएगा जो अप्रैल-मई माह में आयोजित किया जाएगा। जनजातीय मामलों के तहत नोडल एजेंसी ट्राईफैड (भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास परिसंघ) आदिवासियों की सदियों पुरानी परंपराओं को संरक्षित रखते हुए उनके जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए प्रयासरत है।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE