प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उम्मीद जताई कि काशी विश्वनाथ धाम और श्री महाकाल महालोक कॉरिडोर की तरह मां कामाख्या कॉरिडोर भी एक ऐतिहासिक पहल होगी। एक ट्वीट में, असम के मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एक झलक साझा की कि निकट भविष्य में पुनर्निर्मित मां कामाख्या कॉरिडोर कैसा दिखेगा। असम के सीएम के ट्वीट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “मुझे यकीन है कि मां कामाख्या कॉरिडोर एक ऐतिहासिक पहल होगी। जहां तक आध्यात्मिक अनुभव का संबंध है, काशी विश्वनाथ धाम और श्री महाकाल महालोक परिवर्तनकारी रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा मिलना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलना उतना ही महत्वपूर्ण है।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़



