24/10/2026 07:37 am
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

पीटीपी-एनईआर एक बेहतरीन योजना है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर के प्रतिभाशाली कारीगरों के जीवन में सुधार लाना है: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि उत्तर-पूर्वी क्षेत्र से जनजातीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विपणन और रसद विकास (पीटीपी- एनईआर) एक बेहतरीन योजना है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर से संबंधित प्रतिभाशाली कारीगरों के जीवन में सुधार लाना है। श्री मोदी ने यह भी कहा कि यह योजना पूर्वोत्तर के उत्पादों की व्यापक दृश्यता भी सुनिश्चित करेगी। एक ट्वीट में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने बताया कि पीटीपी-एनईआर योजना का उद्देश्य उत्पादों की खरीद, रसद और विपणन में दक्षता बढ़ाकर जनजातीय कारीगरों के लिए आजीविका के अवसरों को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के जवाब में एक ट्वीट में कहा; “पीटीपी-एनईआर एक बेहतरीन योजना है, जिसका उद्देश्य पूर्वोत्तर के प्रतिभाशाली कारीगरों के जीवन में सुधार लाना है। यह पूर्वोत्तर के उत्पादों के लिए अच्छी दृश्यता भी सुनिश्चित करेगा। इससे आदिवासी समुदायों को विशेष रूप से लाभ होगा।”

पिछली खबर केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर द्वारा बीज संबंधी साथी पोर्टल व... अगली खबर मां कामाख्या कॉरिडोर एक ऐतिहासिक पहल होगी: प्रधानमंत्री

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE