प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए ठोस कदम अब पूरे देश में दिखाई देने लगे हैं। केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने एक ट्वीट में बताया है कि नेट जीरो उत्सर्जन के विज़न के साथ, देश तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपना रहा है। केंद्रीय मंत्री के ट्वीट के जवाब में प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया; “बहुत उत्साहवर्धक जानकारी! इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता बढ़ाने के लिए हमारी सरकार ने जो ठोस कदम उठाए हैं, उसका असर अब देशभर में दिखने लगा है।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़



