जी20 रिसर्च इनोवेशन एंड इनिशिएटिव गैदरिंग (आरआईआईजी) सम्मेलन में टिकाऊ ऊर्जा संक्रमण (सस्टेनेबल इनर्जी ट्रांजिशन) के लिए जी 20 देशों की सर्वोत्तम प्रथाओं और नीति मॉडल पर चर्चा की गई

विशेषज्ञों ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित ऊर्जा संक्रमण के लिए पर्यावरणीय – नवाचार (इको-इनोवेशन) पर जी 20 अनुसंधान नवोन्मेष एवं पहल समूह (रिसर्च इनोवेशन एंड इनिशिएटिव गैदरिंग – आरआईआईजी) सम्मेलन में सतत ऊर्जा संक्रमण के लिए जी 20 देशों की सर्वोत्तम प्रथाओं और नीति मॉडल पर विचार- विमर्श किया।

इस आरआईआईजी सम्मेलन में अपने सम्बोधन की प्रारंभिक टिप्पणी में विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) सचिव एवं जी 20 अध्यक्ष डॉ. एस चंद्रशेखर ने कहा, ” हम अपने अस्तित्व में एक महत्वपूर्ण क्षण में हैं जहां हमें जीवाश्म ईंधन खपत से संक्रमण अथवा परिवर्तन को प्राथमिकता देनी चाहिए। नवीकरणीय ऊर्जा के दोहन की क्षमता हमारी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन बड़े पैमाने पर उन्हें अपनाने, परिवर्तित करने और संग्रहीत करने के लिए एक महती प्रयास की आवश्यकता होती है और जिसे एक साथ काम करके पूरा किया जा सकता है।

विगत 19 अप्रैल 2023 को संपन्न हुए इस सम्मेलन में कुल 29 विदेशी प्रतिनिधियों और 30 भारतीय विशेषज्ञों और भारत सरकार के विभिन्न वैज्ञानिक विभागों / संगठनों से आमंत्रित लोगों ने एक साथ भाग लिया।

विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में प्रतिष्ठित अध्येता (फेलो) एएमबी डी पी श्रीवास्तव ने कार्बन- बाधित दुनिया में भारत के ऊर्जा परिवर्तन पर बात की।

सम्मेलन में भाग लेने वाले जी 20 देश और अंतर्राष्ट्रीय संगठन इंडोनेशिया, तुर्किए, संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस, सऊदी अरब, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम, नीदरलैंड, फ्रांस,  कोरिया गणराज्य,  स्पेन, यूरोपीय संघ और अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आईएसए) हैं।

स्मार्ट ऊर्जा परिवर्तन, भंडारण और प्रबंधन जैसे विषय ; सतत ऊर्जा संक्रमण में मिशन संचालित अनुसंधान; कार्बन–तटस्थ (न्यूट्रल) ऊर्जा स्रोतों और हरित हाइड्रोजन में अनुसंधान और नवाचार के लिए नीतिगत ढांचे पर विचार-विमर्श किया गया और बैठक के दौरान विशिष्ट विषयगत क्षेत्रों पर जी 20 सदस्यों के बीच सहयोग पर चर्चा की गई।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002FTZK.jpg

अनुसंधान नवोन्मेष एवं पहल समूह (रिसर्च इनोवेशन एंड इनिशिएटिव गैदरिंग– आरआईआईजी) जी20 फोरम की एक नई पहल है, जिसे 2022 में इंडोनेशियाई अध्यक्षता (प्रेसीडेंसी) के दौरान शुरू किया गया था।

अगली आरआईआईजी बैठक दीव में एक स्थायी नीली अर्थव्यवस्था (सस्टेनेबल ब्ल्यू इकॉनमी)  के लिए वैज्ञानिक चुनौतियों और अवसरों के विषय पर आयोजित की जाएगी। आरआईआईजी  की यह बैठक 5 जुलाई 2023 को मुंबई में अनुसंधान नवोन्मेष एवं पहल समूह (रिसर्च इनोवेशन एंड इनिशिएटिव गैदरिंग–आरआईआईजी) शिखर सम्मेलन और अनुसंधान मंत्रियों की बैठक के साथ सम्पन्न  होंगी, जिसमें जी20 सदस्यों द्वारा एक संयुक्त घोषणापत्र को स्वीकृति दी जाएगी।

ज़रूर पढ़ें

आरईसी लिमिटेड ने कॉर्पोरेट नेट ज़ीरो ट्रांज़िशन के लिए स्कोच अवार्ड 2025 जीता

आरईसी लिमिटेड, जो बिजली मंत्रालय के तहत एक महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और एक प्रमुख एनबीएफसी है, को प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड्स 2025 में ‘कॉर्पोरेट

आरईसीपीडीसीएल ने महाराष्ट्र में दो इंट्रा-स्टेट ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट एसपीवी सीगल इंडिया लिमिटेड और द टाटा पावर कंपनी लिमिटेड को सौंपे

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), जो विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने 09 जनवरी 2026 को टैरिफ-बेस्ड कॉम्पिटिटिव बिडिंग

यही है अभ्युदय, जौनपुर के किसान की बेटी पूजा बनी असिस्टेंट कमांडेंट

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना ने लिखी संघर्ष से सफलता तक की कहानी आर्थिक कठिनाइयों के बीच शिक्षा बनी ताकत दिल्ली से जौनपुर तक का सफर पहले

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं जगत प्रकाश नड्डा जी से शिष्टाचार भेंट की

प्रधान मंत्री आवास, नई दिल्ली में माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट करते हुए उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE