सीसीआई ने बेरह्यांडा लिमिटेड द्वारा सुवेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की 76.10 प्रतिशत तक वोटिंग शेयर पूंजी का अधिग्रहण किए जाने को मंजूरी दी 

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बेरह्यांडा लिमिटेड द्वारा सुवेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की 76.10 प्रतिशत तक वोटिंग शेयर पूंजी का अधिग्रहण किए जाने को मंजूरी दे दी है।

यह प्रस्तावित संयोजन 26 दिसंबर 2022 के एक शेयर खरीद समझौते के माध्यम से बेरह्यांडा लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा सुवेन फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (लक्षित कंपनी) की 76.10 प्रतिशत तक वोटिंग शेयर पूंजी का अधिग्रहण किए जाने से संबंधित है, और इसके साथ ही यह भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) (शेयरों की व्‍यापक खरीद और अधिग्रहण) नियमन, 2011 का अनुपालन करते हुए अनिवार्य ओपन ऑफर के अनुरूप है।

यह अधिग्रहणकर्ता दरअसल बेरह्यांडा मिडको लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, यानी जुस्मिरल मिडको लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जो सामूहिक रूप से एडवेंट इंटरनेशनल जीपीई IX फंड्स और एडवेंट इंटरनेशनल जीपीई एक्स फंड्स के नियंत्रण में है, जो अंततः एडवेंट इंटरनेशनल कॉरपोरेशन द्वारा प्रबंधित किए जाते हैं।

लक्षि‍त कंपनी, जो कि 6 नवंबर 2018 को गठित की गई एक बायो-फार्मास्युटिकल कंपनी है, एक एकीकृत अनुबंध विकास एवं विनिर्माण संगठन है और यह अपने नवाचार प्रयासों के तहत दिग्‍गज वैश्विक फार्मास्युटिकल और एग्रोकेमिकल या कृषि रसायन कंपनियों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है। यह अपने निर्मित एपीआई और उन्नत दवा मध्यवर्ती को भारत के बाहर स्थित बाजारों में भी निर्यात करता है।

सीसीआई का विस्तृत आदेश जल्‍द ही जारी किया जाएगा।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE