23/10/2026 10:34 pm
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

सर्बानंद सोनोवाल चेन्नई में नेशनल टेक्नॉलॉजी सेंटर फॉर पोर्ट्स, वाटरवेज एंड कोस्‍ट्स (एनटीसीडब्‍ल्‍यूपीसी), आईआईटी एम के  डिस्कवरी कैंपस का उद्घाटन करेंगे

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग और आयुष मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल 24 अप्रैल, 2023 को चेन्नई (तमिलनाडु) में नेशनल टेक्नॉलॉजी सेंटर फॉर पोर्ट्स, वाटरवेज एंड कोस्ट्स (एनटीसीडब्‍ल्‍यूपीसी), आईआई एम के डिस्कवरी कैंपस का उद्घाटन करेंगे। सागरमाला कार्यक्रम के तहत एनटीसीडब्‍ल्‍यूपीसी को 77 करोड़ रुपये की लागत से आईआईटी चेन्नई में स्थापित किया गया है। यह संस्थान मंत्रालय के लिए एक तकनीकी शाखा के रूप में कार्य करता है और पत्तन, पोत परिवहन क्षेत्र के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों के  समाधान उपलब्‍ध कराने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों और अनुप्रयोग उत्पादों का विकास भी करता है। इस संस्थान में सभी विषयों में पत्तन, तट, जलमार्ग क्षेत्र के लिए अनुसंधान एवं परामर्श स्‍वरूप की 2डी और 3डी जांच करने वाली सभी विश्वस्तरीय क्षमताएं मौजूद हैं। महासागर की मॉडलिंग, तटीय और मुहाने के प्रवाह का निर्धारण करने, तलछट परिवहन, मॉर्फो डायनेमिक्‍स,  नेविगेशन एवं कौशल, ड्रेजिंग और सिल्टेशन का अनुमान, पत्तन, पोत और तटीय इंजीनियरिंग में परामर्श – संरचनाओं और ब्रेकवाटर्स की डिजाइनिंग, स्वायत्त प्लेटफॉर्म और वाहन प्रवाह एवं ढांचा, इंटरेक्शन की प्रयोगात्‍क और सीएफडी मॉडलिंग करना, विविध ढांचों की हाइड्रोडायनामिक्स, पत्तन सुविधाओं के साथ-साथ महासागर नवीकरणीय ऊर्जा जैसे कुछ क्षेत्र हैं – जिनके लिए इस संस्‍थान में देश की लाभ के लिए पहले से ही विशेषज्ञता विकसित की जा चुकी है। यह संस्थान ऊपर उल्‍लेख किए गए क्षेत्रों में देश की ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल को सशक्त बना रहा है।

पिछली खबर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने पंचायती राज संस्‍थान के... अगली खबर काशी में गंगा-पुष्करालु उत्सव में प्रधानमंत्री के सम्बोधन का मूल...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE