श्रीनिवास ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए मांगा 10दिन का समय

श्रीनिवास ने पुलिस के सामने पेश होने के लिए मांगा 10दिन का समय

[ad_1]

अधिकारी ने बताया कि श्रीनिवास का प्रतिनिधि मंगलवार को उन्हें तलब करने वाले दिसपुर पुलिस थाने गए और अतिरिक्त समय देने की अर्जी दी। इस बीच,गौहाटी उच्च न्यायालय ने श्रीनिवास की उनके खिलाफ असम युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंकिता दत्ता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी को रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया है।

भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने उन पर कांग्रेस से निष्कासित एक नेता द्वारा लगाये गए उत्पीड़न और लैंगिक भेदभाव के आरोपों के संबंध में पूछताछ के लिए गुवाहाटी पुलिस सेपेशी को लेकर मंगलवार को 10 दिनों का समय मांगा। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि श्रीनिवास का प्रतिनिधि मंगलवार को उन्हें तलब करने वाले दिसपुर पुलिस थाने गए और अतिरिक्त समय देने की अर्जी दी।
इस बीच,गौहाटी उच्च न्यायालय ने श्रीनिवास की उनके खिलाफ असम युवा कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंकिता दत्ता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी को रद्द करने के अनुरोध वाली याचिका पर सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार का दिन तय किया है।

अदालत में जब मामला सुनवाई को आया तो दत्ता के वकील प्राण बोरा ने कहा कि उनके मुवक्किल को याचिका की प्रति नहीं मिली है और उन्हें अध्ययन के लिए समय की जरूरत है।
इसके बाद उच्च न्यायालय ने मामले को चार मई को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया। दत्ता ने 19 अप्रैल को दिसपुर पुलिस थाने में शिकायत दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि श्रीनिवास ‘‘उनका पिछले छह महीनों से मानसिक उत्पीड़न और उनके साथ लैंगिक आधार पर भेदभाव कर रहे हैं। साथ ही उन्हें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को शिकायत करना जारी रखने की स्थिति में गंभीर परिणाम की धमकी दे रहे हैं।’’

दत्ता ने शिकायत में यह भी उल्लेख किया था कि रायपुर में पार्टी के हालिया पूर्ण सत्र के दौरान, आरोपी ने उनका हाथ पकड़ा, धक्का दिया और कहा कि अगर उन्होंने उनके खिलाफ शिकायत की, तो वह पार्टी में उनका करियर बर्बाद कर देंगे।
पुलिस ने महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं और भारतीय प्रौद्योगिकी कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। गुवाहाटी पुलिस की पांच सदस्यीय टीम 23 अप्रैल को बेंगलुरु गई थी और उनके आवास पर एक नोटिस चस्पा करके उन्हें दो मई तक दिसपुर पुलिस थाने में पेश होने का निर्देश दिया था।

श्रीनिवास ने ट्रांजिट अग्रिम जमानत के लिए 28 अप्रैल को बेंगलुरु की एक स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी याचिका खारिज कर दी गई थी। शिकायत दर्ज कराने से पहले, दत्ता ने 18 अप्रैल को माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर कई ट्वीट करके श्रीनिवास के खिलाफ आरोप लगाए थे।

कांग्रेस ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था और बाद में पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया था। श्रीनिवास ने दत्ता को एक कानूनी नोटिस देकर माफी मांगने के लिए कहा था। राष्ट्रीय महिला आयोग ने दत्ता के ट्वीट पर स्वत:संज्ञान लेते हुए असम पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

[ad_2]

Source link

ज़रूर पढ़ें

कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस की बीट प्रणाली से जासूसी गिरोह का पर्दाफाश कौशांबी में पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा खतरा।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित कौशांबी से जासूसी के एक ऐसे सनसनीखेज मामले का खुलासा। गाजियाबाद  :कमिश्नरेट गाजियाबाद ने पुलिस की बीट प्रणाली एक बार

पुराने मरीजों से जुड़ाव बना रहा दृष्टि विजन केयर सेंटर, गेट-टुगेदर में पुराने मरीजों संग साझा किए अनुभव.

नजर के साथ अपनों का भी ख्याल: दृष्टि विजन केयर सेंटर ने पुराने मरीजों संग साझा किए अनुभव मरीज बोले—यहां इलाज ही नहीं, परिवार जैसा

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, चौकी प्रभारी ओमवीर सिंह हुए सम्मानित।

दयाल शर्मा, साहिबाबाद। देशभर में हो रहे विराट हिंदू सम्मेलनों की कड़ी में साहिबाबाद मकनपुर क्षेत्र में 15 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य

आरईसी लिमिटेड ने कॉर्पोरेट नेट ज़ीरो ट्रांज़िशन के लिए स्कोच अवार्ड 2025 जीता

आरईसी लिमिटेड, जो बिजली मंत्रालय के तहत एक महारत्न सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और एक प्रमुख एनबीएफसी है, को प्रतिष्ठित स्कोच अवार्ड्स 2025 में ‘कॉर्पोरेट

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE