प्रकृति सबका हिसाब बराबर कर देती है: योगी आदित्यनाथ

प्रकृति सबका हिसाब बराबर कर देती है: योगी आदित्यनाथ

[ad_1]

योगी आदित्यनाथ का इशारा परोक्ष तौर पर माफिया अतीक अहमद की ओर था। गौरतलब है कि अतीक अहमद (60) तथा अशरफ की मीडियाकर्मी होने का ढोंग करके तीन लोगों ने नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि कुछ लोगों ने प्रयागराज की धरती को अन्याय और अत्याचार का शिकार बना दिया था, लेकिन यह प्रकृति ना किसी पर अत्याचार करती है और ना किसी के अत्याचार को स्वीकार करती है, सबका हिसाब बराबर कर देती है। योगी आदित्यनाथ का इशारा परोक्ष तौर पर माफिया अतीक अहमद की ओर था। गौरतलब है कि अतीक अहमद (60) तथा अशरफ की मीडियाकर्मी होने का ढोंग करके तीन लोगों ने नजदीक से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

यह हत्या उस वक्त की गयी थी जब दोनों को पुलिस की सुरक्षा में स्वास्थ्य जांच के लिए प्रयागराज के एक मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। उत्‍तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के लिए दो चरणों में चार मई और 11 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी। पहले चरण के लिए मंगलवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज, झांसी और लखनऊ में सभाओं के जरिये मतदाताओं से संवाद किया और भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मत देने की अपील की। प्रयागराज में महापौर पद के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी उमेश चंद्र गणेश केसरवानी के पक्ष में शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के ‘लीडर प्रेस ग्राउंड’ में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमने तुष्टिकरण नहीं, बल्कि सशक्तिकरण पर ध्यान दिया है, सबका विकास किया है। तुष्टिकरण करने वाले लोग भेदभाव करते थे, वही बंटवारा भी करते थे।”

उल्लेखनीय है कि शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र, अतीक अहमद का गढ़ रहा है जहां से वह पांच बार विधायक रहा। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक और उसके भाई अशरफ की 15 अप्रैल को पुलिस हिरासत में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा, “आज उत्तर प्रदेश, परिवारवादी और जातिवादी मानसिकता के दलों से आगे बढ़कर एक राष्ट्रवाद की सोच के साथ विकास की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।” उन्होंने कहा, “पार्टी के एक साधारण से कार्यकर्ता गणेश केसरवानी को महापौर का प्रत्याशी बनाना यह साबित करता है कि भाजपा नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पार्टी है। यही देश का लोकतंत्र है और भाजपा का लोकतंत्र है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “यह वही उत्तर प्रदेश था जहां पर्व और त्योहार भय और आतंक के साये में मनाए जाते थे। लेकिन आज प्रदेश में पर्व और त्योहार खुशहाली लाते हैं। आज प्रदेश में कर्फ्यू नहीं, दंगा नहीं, बल्कि सभी ओर चंगा ही चंगा है।” उन्होंने कहा कि आज व्यापारी को राज्य के व्यापारी कल्याण बोर्ड की ओर से 10 लाख रुपये की सुरक्षा बीमा दिया जा रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, “आज नगरों में किसी प्रकार का शोहदों का आतंक नहीं है। आज हमारे नगर ‘सेफ सिटी’ (सुरक्षित शहर) हो रहे हैं। लड़कियां सुरक्षित स्कूल जा सकती हैं, व्यापारी व्यापार कर सकता है। आज युवाओं के हाथ में तमंचे नहीं, टैबलेट हैं।”

मुख्यमंत्री ने नगर वासियों से प्रयागराज नगर निगम के सभी 100 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों और महापौर प्रत्याशी को विजयी बनाकर 2025 में होने वाले महाकुंभ को और भी दिव्य और भव्य बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी, प्रयागराज से लोकसभा सांसद रीता बहुगुणा जोशी, फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल, कौशांबी सांसद विनोद सोनकर, निवर्तमान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी और कई विधायक मौजूद थे। झांसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि सरकार ने पहले से कह रखा है कि किसी गरीब और किसी शरीफ को छेड़ना नहीं है, लेकिन किसी गुंडे या किसी अपराधी को सीना तानकर चलने नहीं देना है।

मुख्यमंत्री झांसी के क्राफ्ट मेला मैदान पर निकाय चुनाव की जनसभा को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने एक ओर बुंदेलखंड की योजनाओं का ब्योरा दिया तो दूसरी ओर बुंदेलखंड के माफिया पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में किसी नेता का गुर्गा यहां के संसाधनों पर डकैती नहीं डाल सकता। आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड वीर और वीरांगनाओं की भूमि है, लेकिन इस क्षेत्र में उनके गुर्गे बुंदेलखंड के संसाधनों में डकैती डालने में कोई गुरेज नहीं करते थे। एक समय ऐसा लगता था कि जैसे ये लोग बुंदेलखंड के प्राकृतिक संसाधन के साथ यहां की इज्जत भी लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सब प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं जिन्होंने बुंदेलखंड के लिए डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास इसी झांसी में किया और भारत डायनामिक्स का एक बेहतरीन संयंत्र यहां पर लग रहा है।

उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड की जीवन रेखा बन चुके बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का प्रधानमंत्री ने उद्घाटन कर दिया है, लेकिन इसके झांसी लिंक का काम हम शुरू करने वाले हैं। मुख्‍यमंत्री ने आगे कहा कि चालू बजट में राज्य सरकार ने झांसी बुंदेलखंड औद्योगिक अथॉरिटी के निर्माण के लिए छह हजार करोड़ रुपये की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के तेलीबाग में भाजपा प्रत्याशी को वोट देने की अपील की और कहा कि डबल इंजन की सरकार के कार्यों को जनता का अपार समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में चार मई को 37 जिलों में चुनाव होंगे और लगभग सभी बड़े नगरों में उनको अपार जनसमर्थन दिखा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं कह सकता हूं कि भारतीय जनता पार्टी को अपार सफलता मिलेगी।’’ उन्होंने जनता से अपील की कि आपको पहले मतदान, फिर जलपान करना होगा।

आप सभी भारी संख्या में मतदान करिए, क्योंकि यह आपका केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में एक तरफ जहां यहां की ब्रह्मोस मिसाइल देश की सीमाओं पर भारत की सुरक्षा कर दुश्मनों के पसीने छुड़ाएगी, वहीं दूसरी ओर आप नाइट सफारी में शेर का आनंद ले सकेंगे। योगी ने आगे कहा, यहां पर आप बंद गाड़ी में होंगे और शेर खुले में होगा। आपको देखने को मिलेगा कि जंगल में शेर कैसे रहता है।

उन्होंने कहा कि जनता को बुनियादी सुविधा दिलाने वाला बोर्ड होना चाहिए। योगी ने कहा कि राज्य सरकार, केंद्र सरकार और स्थानीय निकाय की संस्थाओं में तारतम्यता हो तो कोई चीज नगरीय क्षेत्र में असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में भी भाजपा का बोर्ड बनेगा, तो लखनऊ के विकास से जुड़े हुए हर कार्यक्रम समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ेंगे। योगी ने कहा कि भाजपा ने विकास तो सपा-बसपा ने पेशेवर माफिया को संरक्षण दिया।

[ad_2]

Source link

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE