जनमंच संदेश द्वारा आयोजित विकसित भारत 2047 : ग्रीन एनर्जी सेमिनार एवं सम्मान समारोह हिन्दी भवन में संपन्न

राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र जनमंच संदेश द्वारा 20 जून 2026 को “विकसित भारत 2047 : ग्रीन एनर्जी” विषय पर एक भव्य सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन आईटीओ स्थित हिन्दी भवन में किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों, समाज सेवियों, पर्यावरण प्रेमियों, उद्योगपतियों एवं पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर श्री राम कुमार चौधरी (उप सचिव, कोयला मंत्रालय, भारत सरकार), श्री सुनील कुमार जैन (संस्थापक, कृष्णा एवं वंदे मातरम् ई-रिक्शा), वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट श्री भूपेंद्र सिंह चौहान, सर्व पालक संस्थान की अध्यक्षा श्रीमती शीला जैन, समाजसेवी एवं उद्योगपति दीपक जैन, सहित अनेक गणमान्य अतिथि मंचासीन रहे। इस अवसर पर राम कुमार चौधरी ने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में हरित ऊर्जा की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों को अपनाकर देश पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आर्थिक विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए जनभागीदारी को आवश्यक बताया।
इस मौके पर सुनील कुमार जैन ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की आवश्यकता हैं। ई-रिक्शा एवं अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग से प्रदूषण में कमी आएगी तथा देश ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। उन्होंने युवाओं से हरित तकनीक अपनाने का आह्वान किया।
वरिष्ठ अधिवक्ता भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कानूनों की जानकारी और उनका पालन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है।
श्रीमती शीला जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का नहीं बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। वृक्षारोपण और ऊर्जा संरक्षण के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों को बेहतर भविष्य दे सकते हैं।
दीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब समाज का प्रत्येक वर्ग ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्‍होंने कहा कि आज हम पर्यावरण के नाम पर जो पौधा रोप रहें है वह कल वृक्ष बन कर हमारे आने वाले पीढि़यों को मिलेगा। यदि आज हम साथ प्रकृति को स्‍वच्‍छ और निर्मल बनाते है तो उसका प्रभाव कल आने वाली पीढि़यों के लिए लाभकारी एवं स्‍वस्‍थ्‍यवर्धक होगी वहीं यदि प्रकृति दूषित और प्रदुषण युक्‍त होगी तो उसका बूरा प्रभाव भविष्‍य की पीढि़यों पर पड़ेगा इसलिए हमें प्रकृति को अधिक से अधिक स्‍वच्‍छ और साफ (प्रकृति का संरक्षित) रखने का प्रयास करना चाहिए।
कार्यक्रम की सफलता में दीपक जैन की विशेष भूमिका रही। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। मंच से वक्ताओं ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम का संचालन अर्चना सिंह ने अत्यंत प्रभावशाली एवं गरिमामय ढंग से किया। उनके कुशल मंच संचालन की उपस्थित अतिथियों एवं श्रोताओं ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अनेक व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में प्रमुख रूप से समाजसेवी प्रताप थलवाल, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, दयाल शर्मा, प्रदीप शर्मा, हिमाषु जैन, दिव्‍यांशु मल्‍होत्र, रिदम कुमार, शैलेन्‍द्र कुमार, विप्‍लव राठी, अंजू राठी, पवन कुमार, अजय कुमार, प्रिया शर्मा, रेखा शर्मा, मोनिका शर्मा, जयंती, रेखा जैन, रूबी जैन, प्रीति जैन, राजेश जी, सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कई व्यक्तित्व शामिल रहे।
अमर संदेश समाचार पत्र के संपादक अमरचंद ने कहा कि विकसित भारत 2047 का सपना तभी साकार होगा जब विकास और पर्यावरण संरक्षण साथ-साथ आगे बढ़ेंगे। उन्होंने नागरिकों से ग्रीन एनर्जी अपनाने, ऊर्जा संरक्षण करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर समाजसेविका आशा सेठ ने अपने संबोधन में कहा कि “ग्रीन एनर्जी केवल एक विषय नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है। जनमंच संदेश द्वारा इस महत्वपूर्ण विषय पर आयोजित सेमिनार अत्यंत सराहनीय पहल है। ऐसे कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा के प्रति प्रेरित करते हैं।” उन्होंने आयोजन समिति को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई एवं धन्यवाद दिया।
वहीं सुप्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ईशा सुडान ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देना केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है। हमें ऊर्जा संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा। कार्यक्रम के अंत में जनमंच संदेश के संपादक दीप कुमार शर्मा ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं, प्रतिभागियों एवं पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने विशेष रूप से मुख्‍य प्रायोजक गेल इंडिया लिमिटेड, सह-प्रायोजक कृष्णा ई-रिक्शा, वंदे मातरम् ई-रिक्शा, संतुष्टि (पंखा निर्माता), प्राइस इंडिया तथा अन्य सहयोगी संस्थाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि इनके सहयोग से यह आयोजन भव्य एवं सफल हो सका। उन्होंने दीपक जैन के विशेष सहयोग की सराहना करते हुए उनका विशेष आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन विकसित भारत 2047 के संकल्प, पर्यावरण संरक्षण एवं ग्रीन एनर्जी को जन-जन तक पहुंचाने के संदेश के साथ हुआ।

 

   

ज़रूर पढ़ें

‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

नई दिल्ली। (दयाल शर्मा) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति में ‘युवा तुर्क’ के रूप में विख्यात रहे चंद्रशेखर सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि

साहिबाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन।

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर

गाजियाबाद में अवैध हुक्का बारों पर छापा, 10 कर्मचारी गिरफ्तार हुक्के, पाइप और फ्लेवर्ड तंबाकू मिला एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बार

गाजियाबाद। कौशाम्बी थाना पुलिस ने मंगलवार को एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बारों का भंडाफोड़

TET का पेपर लीक, परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र में छापेमारी के बाद लिया फैसला

महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)-2026 को स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह फैसला

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE