भारत की राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह की गरिमा बढ़ाईं

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों को इस क्षेत्र के पर्यावरण अनुकूल विकास में अपना योगदान देना चाहिए: राष्ट्रपति मुर्मु

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (19 अप्रैल, 2023) शिमला में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह की गरिमा बढ़ाईं और उसे संबोधित किया।

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि 1970 में अपनी स्थापना के बाद से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक अत्यंत प्रभावशाली भूमिका निभाई है। इस विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों ने कला, चिकित्सा, न्यायपालिका, खेल-कूद, समाज सेवा, राजनीति और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ी है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जलवायु पूरे विश्व के लोगों को आकर्षित करती है। हिमालय का यह क्षेत्र जीव-जंतुओं और वनस्पतियों से समृद्ध है। लेकिन जलवायु परिवर्तन इस क्षेत्र की इकोलॉजी को भी प्रभावित कर रहा है। राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत का संरक्षण करते हुए टिकाऊ विकास के लक्ष्य की ओर एक साथ आगे बढ़ना इस समय की मांग है। इसे देखते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों का यह कर्तव्य है कि वे स्थानीय समुदाय की जरूरतों और इस क्षेत्र की इकोलॉजी से संबंधित चुनौतियों को ध्यान में रख कर अनुसंधान व नवाचार को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण अनुकूल विकास में अपना योगदान दें।

राष्ट्रपति ने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मानववाद और ज्ञानार्जन व सुधार की भावना विकसित करना हर एक नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। उन्होंने स्नातक छात्रों से कहा कि जीवन के नए चरण में प्रवेश करते समय उन्हें अपने व्यक्तिगत लक्ष्यों को राष्ट्रीय लक्ष्यों से जोड़ना चाहिए और अपने चुने हुए क्षेत्रों में आगे बढ़ते हुए देश के विकास में अपना योगदान देना चाहिए।

राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे देश के युवा अपनी प्रतिभा के बल पर पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ रहे हैं। उनमें से कई ने स्टार्ट-अप्स स्थापित कर सफलता के महान उदाहरण स्थापित किए हैं। नवाचार, स्टार्ट-अप्स का मुख्य तत्व है। उन्होंने इस पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने इनक्यूबेशन केंद्रों की स्थापना कर युवाओं में उद्यमशीलता की भावना को प्रोत्साहित करने की पहल की है।

राष्ट्रपति का अभिभाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE