16/10/2026 04:38 am
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

अभिषेक कुमार ने आरवीएनएल में निदेशक (वित्त) का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

श्री अभिषेक कुमार, आईआरएएस, ईडी वित्त बजट, रेलवे बोर्ड ने 05.06.2025 को रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) में निदेशक (वित्त) के पद का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया है। वह 2001 परीक्षा बैच के एक भारतीय रेलवे लेखा सेवा (आईआरएएस) अधिकारी हैं, जो रेलवे बोर्ड में कार्यकारी निदेशक वित्त (बजट) के पद पर हैं। उन्होंने रीजनल इंजीनियरिंग कॉलेज, कालीकट, (अब, एनआईटी कालीकट) से सिविल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की है। उन्होंने आईएमटी गाजियाबाद (सीडीएल) से वित्त में पीजीडीएम (एग्जीक्यूटिव) भी किया है। उनके पास रेलवे में वित्तीय सलाहकार के रूप में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है जो रेलवे, सरकारी लेखा, बजट, आंतरिक जांच आदि के लिए व्यय और आय प्रस्तावों से संबंधित है। उन्होंने इन क्षेत्रों में सभी स्तरों यानी डिवीजन, मुख्यालय और मंत्रालय में काम किया है। रेलवे बोर्ड में उन्होंने निदेशक स्तर पर बजट निदेशालय में रेल बजट की तैयारी और प्रस्तुति से संबंधित कार्य किया है और इस संबंध में वित्त मंत्रालय के साथ समन्वय किया है। वे मुख्य परियोजना प्रबंधक के रूप में भारतीय रेलवे के लिए प्रोद्भवन आधारित लेखांकन की अग्रणी परियोजना से भी जुड़े रहे हैं। रेलवे बोर्ड में कार्यपालक निदेशक (बजट) के रूप में अपनी वर्तमान नियुक्ति से पहले, वे रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) में महाप्रबंधक (वित्त) के रूप में प्रतिनियुक्ति पर थे और लेखा आईटी अनुप्रयोगों अर्थात आईपीएएस और जीएसटी मॉड्यूल की देखभाल भी कर रहे थे।

पिछली खबर हुडको ने वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस 2025... अगली खबर ओएनजीसी का दावा, असम में कम उत्पादन लागत के कारण...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE