16/10/2026 05:19 am
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

आरईसी ने प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत अग्रणी एनबीएफसी और महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम, ने अपने कॉर्पोरेट कार्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री जितेंद्र श्रीवास्तव ने अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुश्री सुजाता चतुर्वेदी (आईएएस) उपस्थित रहीं, साथ ही खेल रत्न पुरस्कार विजेता और ओलंपियन मनु भाकर, प्रसिद्ध प्रेरक वक्ता कैप्टन श्री धर्मवीर और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के टॉप्स के सीईओ नछत्तर सिंह जौहल भी उपस्थित रहे। उनकी भागीदारी ने कर्मचारियों को पेशेवर और व्यक्तिगत, दोनों क्षेत्रों में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क अपनाने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस पर आरईसी के गुरुग्राम मुख्यालय में महान हॉकी खिलाड़ी और “हॉकी के जादूगर” मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। ‘खेल के मैदान पर एक घंटा’ थीम पर आयोजित इस समारोह का मुख्य उद्देश्य बेहतर जीवनशैली अपनाकर स्वस्थ जीवन और बीमारियों से बचाव को प्रोत्साहित करना था। इस समारोह में आरईसी की अपने कर्मचारियों के बीच फिटनेस, प्रेरणा और समग्र कल्याण की संस्कृति को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला गया।

पिछली खबर श्री मानस कविराज ने एनबीसीसी में महत्‍वपूर्ण पद रहते हुए... अगली खबर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, नशे की खरीद-फरोख्त और ड्रग...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE