12/09/2026 06:10 pm
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

आरईसीपीडीसीएल ने डब्लूआरएनईएस तालेगांव पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड एसपीवी को अडानी एनर्जी को सौंपा

परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1,807.46 करोड़ रुपये है

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयू, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, ने टीबीसीबी रूट के तहत आईएसटीएस ट्रांसमिशन परियोजना के लिए एक परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात डब्ल्यूआरएनईएस तालेगांव पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को 30 मई 2025 को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंप दिया। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1,807.46 करोड़ रुपये है। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड, बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में उभरी। आरईसीपीडीसीएल के सीईओ श्री टी.एस.सी. बोश ने आरईसीपीडीसीएल, अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड और सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के उपाध्यक्ष (बीडी) श्री संजय अरविंद जौहरी को एसपीवी सौंपा। परियोजना की कार्यान्वयन अवधि 01.01.2028 तक है। इस योजना में कलंब के दक्षिण में 765/400 केवी (2×1500 एमवीए) सबस्टेशन की स्थापना, 765 केवी पुणे- III से बोईसर- II लाइन के लगभग 89.18 किमी एलआईएलओ के साथ-साथ अन्य संबद्ध कार्य शामिल हैं।

पिछली खबर मनोहर लाल ने उत्तर प्रदेश में 1000 सीटों वाले ऑडिटोरियम की... अगली खबर केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने के बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE