12/09/2026 07:19 pm
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

आरईसीपीडीसीएल ने महान ट्रांसमिशन लिमिटेड एसपीवी को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंपा

आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल)विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न सीपीएसयूआरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनीने टीबीसीबी रूट के तहत अंतर-राज्यीय ट्रांसमिशन परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल), महान ट्रांसमिशन लिमिटेड को 26 मार्च 2025 को अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को सौंप दिया। अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेडबिल्डओनऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया के माध्यम से ट्रांसमिशन सेवा प्रदाता (टीएसपी) के रूप में उभरी।

आरईसीपीडीसीएलअदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेडएमपीपीएमसीएल और एमपीपीटीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में एसपीवी को अदानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के बिजनेस डेवलपमेंट हेड श्री शशांक शर्मा को सौंपा गया। रीवा (सागरा) सबस्टेशन के लिए कार्यान्वयन अवधि 25.10.2026 और अमरपाटन सबस्टेशन के लिए 25.04.2027 है। इस योजना में रीवा (सागरा) और अमरपाटन स्थानों पर 400/220/132 केवी सबस्टेशन का निर्माणपीटीईएमपीएल (एमईएल) स्विचयार्ड और रीवा (सागरा) के बीच 400 केवी ट्रांसमिशन लाइन की 166 किलोमीटररीवा (सागरा) और अमरपाटन के बीच 400 केवी लाइन की 50 किलोमीटर और 220 केवी और 132 केवी लाइनों के अन्य संबंधित कार्य शामिल हैं। परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 1,996.47 करोड़ रुपये है।

पिछली खबर सीएम योगी गोरखपुर से करेंगे तीन दिवसीय विकास उत्सव का... अगली खबर आरईसी लिमिटेड ने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में ₹1 लाख करोड़ निवेश...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE