12/09/2026 04:23 pm
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

खतौली विधायक मदन भैया ने मीडिया कर्मी के पिता के देहांत पर उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।

साहिबाबाद: साहिबाबाद गांव निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा जी (सोनी जी जावली वाले) का स्वर्गवास 16 अगस्त 2025 को हो गया था आज दिनांक 19 अगस्त 2025 को देहांत की खबर पाकर खतौली विधायक मदन भैया स्वयं उनके आवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की।

इस दौरान विधायक ने आकर उनके बड़े बेटे प्रवीण वर्मा और परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे और पूरा समाज परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा 2 मिनट का मौन रखा।

विधायक मदन भैया के साथ स्थानीय पार्षद हिमांशु चौधरी, पूर्व पार्षद पति पंचम चौधरी, विजेंद्र चौधरी, सत्य प्रकाश सत्तू , सुमित सोनी, बाबूराम सैनी, कृष्ण गोपाल वर्मा, राहुल चौधरी, दयाल शर्मा आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे जिन्होंने मृतक आत्मा को याद कर अपनी संवेदना व्याप्ति।

पिछली खबर NBCC ने 21500 से अधिक राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए अगली खबर आरईसी लिमिटेड ने 5वें प्रतिष्ठित एनबीएफसी (डीएनए) पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE