12/09/2026 11:13 am
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

विपक्ष द्वारा महिला आरक्षण विधेयक का विरोध, नारी शक्त्ति का अपमान करने के समान – डॉ. नरेश बंसल

डॉ. नरेश बंसल (भाजपा राष्ट्रीय सहकोषाध्यक्ष एवं सांसद राज्यसभा) ने महिला आरक्षण विधेयक का विपक्ष द्वारा विरोध, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और नारी सम्मान की भावना के प्रतिकूल बताया उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृव वाली केन्द्र सरकार द्वारा महिलाओं को मुख्‍यधारा से जोडने के लिए महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने हेतु लाया गया यह विधेयक, जो नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम सिद्ध हो सकता था, उसे विपक्षी दलों द्वारा समर्थन न दिया जाना अत्यंत खेदजनक है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि यह केवल एक विधेयक का विरोध नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी की आकांक्षाओं, अधिकारों और प्रतिनिधित्व के अवसरों की उपेक्षा का संकेत है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि आदरणीय प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी जी की सरकार की सोच है कि महिलाओं की सशक्त भागीदारी से ही लोकतंत्र अधिक समावेशी और प्रभावी बनता है, ऐसे में इस प्रकार का रुख निश्चय ही चिंताजनक है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार निरंतर नारी शक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है और इस दिशा मे ठोस कदम उठाए गए है। डॉ. नरेश बंसल ने कहा कि विपक्ष द्वारा इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध न केवल उनकी नारी विरोधी सोच को परिलक्षित करता है अपितु राष्ट्रहित के कार्यों में बाधा उत्पन्न करने की पुरानी नीयत और नीति को भी उजागर करता है, भारत की मातृशक्ति विपक्ष के इस जघन्य अपराध को कभी माफ नहीं करेगी।

पिछली खबर Elementor #47832 अगली खबर शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता, अदम्य साहस और न्याय के...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE