12/09/2026 11:12 am
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपने कर कमलों से आधुनिक भारत के निर्माता “नेहरू, इंदिरा और राजीव गाधी’’ पुस्तक का विमोचन किया

जयपुर, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने अपने सिविल लाईन्स स्थित निवास पर स्व. डा.सत्यनारायण सिंह, पूर्व आई.ए.एस. द्वारा लिखें गये करीब 800 लेखों में से 37 चयनित लेखों का संकलन “आधुनिक भारत के निर्माता नेहरू, इंदिरा और राजीव ’’ पुस्तक का विमोचन किया।
इस अवसर पर श्री गहलोत ने स्व.सिंह के व्यक्तित्व प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र सेवा के प्रति सदैव समर्पित रहे। उनके प्रशासनिक सेवा काल में गरीब एवं असाहय लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी हीलों हुज्जत के मिलता था। वे स्वयं क्षेत्र का दौरा करते समय वृद्ध एवं असाहय व्यक्तियों को देय पेंशन का आदेश मौके पर ही कर दिया करते थे। उनके डाग विकास बोर्ड के कार्यकाल में भी डाग क्षेत्र का बहुत विकास हुआ। वे समय समय देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में समसामयिक लेख लिखते रहते थे। उनके लेखों का यह संकलन निश्चित रूप से आधुनिक भारत के नागरिकों को देश के विकास में पं. नेहरू, इंदिरा और राजीव द्वारा किये गये कामों से अवगत करायेगा। यह उनके लिए सच्ची श्रृंद्धाजलि होगी।
इस अवसर पर प्रकाशन समिति के सदस्य डा सिंह के पुत्र डा.रिपुन्जय सिंह, उनकी पुत्र वधु डा. पुनीता सिंह, साहित्यकार फारूख आफरीदी, सनी सेविस्टीयन, अनिल सिंह, सत्येन चतुर्वेदी, पूर्व मंत्री गोविन्द मेघवाल, राधेश्याम उपाध्याय, विजेन्द्रमिश्रा तथा सह सम्पादक हेमन्त शर्मा आदि उपस्थित थे। पुस्तक का प्रकाशन स्वच्छ नगर संस्था, जयपुर एवं डा. सत्यनारायण सिंह प्रकाशन समिति, जयपुर द्वारा किया गया है।

पिछली खबर शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता, अदम्य साहस और न्याय के... अगली खबर पण्डितराज उपाधि से सम्मानित हुए प्रो. बृजभूषण ओझा एवं प्रो....

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE