12/09/2026 10:33 am
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया

रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके पश्चात सीआईएसएफ तथा हिमपैस्को के जवानों द्वारा अनुशासित एवं प्रभावशाली परेड प्रस्तुत की गई तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों का भी स्मरण करवाती है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष हम ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, जो देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।

परियोजना प्रमुख ने चार प्रमुख प्राथमिकताओं—Safety, Technology & Innovation, Manpower & People Development तथा Community & Environment पर विशेष बल दिया। उन्होंने Zero Accident एवं Zero Harm के लक्ष्य के साथ सुरक्षा को प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी बताया। साथ ही, AI, Predictive Maintenance, Automation एवं Cybersecurity जैसी तकनीकों के माध्यम से रामपुर HPS को technology-driven एवं data-driven बनाने पर जोर दिया। उन्होंने continuous learning, skill development एवं युवा प्रतिभाओं को leadership opportunities देने की आवश्यकता बताई। इसके अतिरिक्त, हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण के साथ environmentally responsible एवं socially inclusive development पर विशेष जोर दिया।

परियोजना प्रमुख ने बताया कि एसजेवीएन फाउंडेशन के तत्वावधान में रामपुर HPS द्वारा सीएसआर के अंतर्गत आयुर्वेदिक अस्पताल, रामपुर बुशहर में Fully Auto Bio Chemistry Analyzer मशीन उपलब्ध करवाई गई, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क जाँच सुविधा प्राप्त होगी।

उन्होंने अपने संबोधन के अंत में सभी कर्मचारियों, संविदाकर्मियों, सीआईएसएफ एवं हिमपैस्को के जवानों तथा स्थानीय समुदाय के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर रामपुर जल विद्युत परियोजना में ‘वंदे मातरम्’ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में परियोजना के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, महिला क्लब सदस्यों एवं सीआईएसएफ कार्मिकों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को अभिव्यक्त किया गया। कार्यक्रम के समापन पर परियोजना प्रमुख द्वारा विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

पिछली खबर हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति... अगली खबर महिला समानता दिवस पर ब्राह्मण सहयोग मंच ने किया महिलाओं...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE