12/09/2026 11:12 am
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, चौकी प्रभारी ओमवीर सिंह हुए सम्मानित।

दयाल शर्मा, साहिबाबाद। देशभर में हो रहे विराट हिंदू सम्मेलनों की कड़ी में साहिबाबाद मकनपुर क्षेत्र में 15 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं हिंदू समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी दीपंकर जी, विभाग प्रचारक अतुल जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अभय खंड ओमवीर सिंह को उनके सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बस्ती प्रमुख सुशांत जी द्वारा पटका पहनाकर व भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

पिछली खबर आरईसी लिमिटेड ने कॉर्पोरेट नेट ज़ीरो ट्रांज़िशन के लिए स्कोच... अगली खबर पुराने मरीजों से जुड़ाव बना रहा दृष्टि विजन केयर सेंटर,...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE