12/09/2026 11:12 am
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

साहिबाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन।

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय मंत्रालय की चेयरपर्सन श्रीमती माही सिंह ठाकुर ने फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में अपने संबोधन के दौरान श्रीमती माही सिंह ठाकुर ने कहा कि इस प्रकार के आधुनिक शोरूम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हैं तथा फैशन उद्योग को भी बढ़ावा देते हैं।

शोरूम के प्रोप्राइटर नीलू चड्ढा एवं राहुल चड्ढा ने बताया कि उनके अथक प्रयासों से इस भव्य शोरूम की स्थापना संभव हो पाई है। यहां खूबसूरत साड़ी काफी कम पैसों में ही खरीदी जा सकती हैं.  आप डिजाइनर साड़ी के साथ-साथ शिफॉन और शिमरी जैसे हर फैब्रिक में साड़ियां खरीद सकती हैं  सिल्क और फेवरेट डिजाइनर साड़ियां भी मिल जाती हैं. बनारसी से लेकर कांजीवरम और डिजाइनर साड़ियाँ आसानी से मिल जाएँगी। इस अवसर पर उर्वशी चौहान, मीना सालवान सहित सैकड़ों महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।  उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

पिछली खबर गाजियाबाद में अवैध हुक्का बारों पर छापा, 10 कर्मचारी गिरफ्तार... अगली खबर ‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE