Yuzvendra Chahal ने हासिल की खास उपलब्धि, India के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

रविवार को आईपीएल का चौथा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। जहां पर राजस्थान की तरफ से खेलते हुए भारतीय टीम के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया। युजवेंद्र चहल ने इस मैच में चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर चार विकेट चटकाए। जिसमें मयंक अग्रवाल और हैरी ब्रुक जैसे बड़े प्लेयर के विकेट शामिल थे। चहल ने सबसे पहले पारी के सातवें ओवर में ब्रुक को आउट किया और इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में 300 विकेट पूरे किए। वो ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी है।

टी20 क्रिकेट में चहल भारत के लिए अब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए है। उनके बाद इस लिस्ट में रवि अश्विन है, जिनके नाम 288 विकेट है। चहल ने 265 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं आईपीएल में भी चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज बन गए है। चहल के नाम अब आईपीएल के 132 मैचों में 170 विकेट हो गए है। चहल के बाद अमित मिश्रा 166 विकेट के साथ दूसरे सबसे ज्यादा आईपीएल विकेट लेने वाले स्पिनर है।  वहीं आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड डीजे ब्रावो के नाम है जिन्होंने 183 विकेट झटके है। जबकि दूसरे नंबर पर लसिथ मलिंगा है जिनके नाम भी 170 विकेट है और चहल के पास अब मौका है मलिंगा के पछाड़ने का।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE