विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, चौकी प्रभारी ओमवीर सिंह हुए सम्मानित।

दयाल शर्मा, साहिबाबाद। देशभर में हो रहे विराट हिंदू सम्मेलनों की कड़ी में साहिबाबाद मकनपुर क्षेत्र में 15 फरवरी को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों एवं हिंदू समाज के लोगों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वामी दीपंकर जी, विभाग प्रचारक अतुल जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अभय खंड ओमवीर सिंह को उनके सहयोग और सुरक्षा व्यवस्था में अहम भूमिका निभाने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बस्ती प्रमुख सुशांत जी द्वारा पटका पहनाकर व भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन में उपस्थित लोगों ने आयोजन की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ।

ज़रूर पढ़ें

इंदिरापुरम पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर स्नैचर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा बदमाश पर करीब एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।।

पुलिस मुठभेड़ में शातिर स्नैचर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने के बाद दबोचा। गाजियाबाद, 7 जून। थाना इंदिरापुरम पुलिस ने स्नैचिंग और लूट की घटनाओं

दिल्‍ली में ‘विकसित भारत 2047’ विषयक संगोष्ठी आयोजित, समाजसेवियों और पत्रकारों का हुआ सम्मान

विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में हरित ऊर्जा निभाएगी निर्णायक भूमिका: कुलदीप सिंह 31 मई 2026, नई दिल्ली: किशोरी लाल फाउंडेशन द्वारा माननीय

राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद में दस दिवसीय कौशल शिविर 2026 का उद्घाटन।

दस दिवसीय कौशल शिविर 2026 का उद्घाटन साहिबाबाद: राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद में दस दिवसीय कौशल शिविर 2026 का उद्घाटन

दिल्ली विश्वविद्यालय: राजधानी कॉलेज में “नारीवाद- अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय पर पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज के लाइब्रेरी क्लब ने आईक्यूएसी (आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ) के तत्वावधान में “नारीवाद: अपनी आवाज़, अपनी पहचान” विषय

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE