गुर्जर परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन

गाजियाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क सेक्टर 4B वसुंधरा में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा वसुंधरा द्वारा गुर्जर परिवार मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम में गुर्जर समाज के सभी लोगों ने सपरिवार उत्साह पूर्वक भाग लिया। जिसमें महिला शक्ति एवं बच्चों की गरिमामई उपस्थित रही। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री हरिश्चंद्र भाटी जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय गुर्जर महासभा एवं साथ में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सविंदर सिंह भाटी जी व के पी सिंह कसाना जी प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील भाटी की गरिमामई उपस्थिति रही।

सम्मेलन में गुर्जर समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए मंच पर बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर श्री राजदीप भाटी पायलट एयर इंडिया को सम्मानित किया गया जो 23 वर्ष की आयु में पायलट बना है एवं अन्य बच्चों को भी सम्मानित किया गया ,जिससे बच्चों में सफलता के लिए प्रतिस्पर्धा का विकास हो।

कार्यक्रम के अतिथिगण श्री ओम प्रकाश सिंह करहाना जी, क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती शिल्पा चौधरी जी एवं श्री लाल बाहर जी एसीपी दिल्ली जो की एक ग्राम पाठशाला की मुहिम से जुड़े हुए हैं  सभी वक्ताओं ने मंच से अपने संबोधन में अपने अपने अनुभवों को साझा करते हुए समाज को प्रगतिशील कैसे बनाया जाए व समाज में व्याप्त कुरीतियों को कैसे दूर किया जाए इस पर विस्तार से अपने अनुभव साझा किए। एवं अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की वसुंधरा शाखा द्वारा इतने भव्य एवं सुंदर आयोजन के लिए समस्त कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा वसुंधरा कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारी गणों जिनमें महासचिव श्री रविंद्र प्रधान जी, उपाध्यक्ष श्री बिक्रम सिंह बैसला, श्री सुभाष बंसल,श्री बिजेंद्र भाटी जी, श्री मुकेश पोसवाल जी, श्री कर्मवीर लोहिया जी, श्री आनंद कृष्ण कसाना जी, व सचिव श्री राजकुमार कसाना जी, श्री सुरेंद्र सिंह एसडीओ जी, श्री रंजीत पोसवाल जी, श्री रामकिशन भाटी जी, श्री विनोद भाटी जी, श्री विजेंद्र कटारिया जी, श्री अवनीश जैनर् जी , कानूनी सलाहकार श्री जितेंद्र नागर जी, कोषाध्यक्ष श्री देवी नागर पूर्व पार्षद जी, श्री राजेंद्र भाटी जी, श्री डॉक्टर अनिल चौहानजी, प्राचार्य पीजी कॉलेज श्री सुंदर नागर जी श्री संदीप नागर जी , श्री रविंद्र भाटी जी ने इस कार्यक्रम के बड़े सुनियोजित व प्रभावशाली ढंग से आयोजन को आयोजित करने से लेकर समापन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मेलन का समापन करते हुए अखिल भारतीय गुर्जर महासभा वसुंधरा के अध्यक्ष श्री गजराज सिंह ने आयोजन में उपस्थित सभी अतिथि गणों व बिरादरी के सभी सम्मानित गुर्जर परिवारों के सदस्यों का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया। एवं कार्यक्रम को निरन्तर आगे भी सभी परिवार जनों के सहयोग से जारी रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर संरक्षक श्री बीपी सिंह वर्मा जी द्वारा लिखित पुस्तक “मेरा समाज” का विमोचन भी किया गया जिसके द्वारा बी पी एस वर्मा जी ने विस्तार पूर्वक समाज के प्रति अपने विचारों को संकलित करते हुए समाज को समर्पित किया।

ज़रूर पढ़ें

रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया

रामपुर जल विद्युत परियोजना में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख श्री विकास मारवाह द्वारा

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE