Breaking News

कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुनील शर्मा ने रामलीला मैदान का सौंदर्यकरण, सत्संग भवन के निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन।

गाजियाबाद (दयाल शर्मा)  कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने लाजपत नगर स्थित रामायण कला संगम समिति के रामलीला मैदान का ₹2 करोड़ से अधिक लागत से किए गए सौंदर्यकरण एवं सत्संग भवन निर्माण कार्यों का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुनील शर्मा ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में धार्मिक स्थलों के समग्र विकास की कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी और सीमित दायरे में ही कार्य किए जाते थे। उन्होंने बताया कि जब रामलीला मैदान के सौंदर्यकरण की आवश्यकता उनके संज्ञान में आई, तो उन्होंने इस विषय को उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के समक्ष रखा। विभाग द्वारा प्रस्ताव मांगे जाने के बाद इसे कैबिनेट में प्रस्तुत किया गया, जहां से इसे मंजूरी मिली।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब प्रदेश में धार्मिक स्थलों, रामलीला मैदानों एवं सांस्कृतिक केंद्रों के विकास के लिए विशेष बजट स्वीकृत किया जा रहा है, जिससे इन स्थलों का व्यापक रूप से कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि लाजपत नगर का यह रामलीला मैदान प्रदेश का पहला ऐसा स्थल है, जहां ₹2 करोड़ से अधिक की लागत से बड़े स्तर पर सौंदर्यकरण एवं निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

 

सुनील शर्मा ने रामायण कला संगम समिति के पदाधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पहल से न केवल इस मैदान का विकास संभव हुआ है, बल्कि पूरे प्रदेश में इस प्रकार के कार्यों के लिए मार्ग प्रशस्त हुआ है।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से हरीशचंद्र शर्मा (कार्यालय प्रभारी, विधायक साहिबाबाद), वार्ड 85 पार्षद प्रमोद राघव, वार्ड 70 जनकपुरी पार्षद रामनिवास बंसल, साहिबाबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रवीण भाटी, पूर्व पार्षद विनोद शर्मा, अखंड हिंदू राष्ट्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह, सुरेंद्र चंदेल अध्यक्ष वाल्मीकि सेना, आलोक शर्मा (मंडल अध्यक्ष, लाजपत नगर), विक्रम सिंह बैंसला (अध्यक्ष), अशोक चौधरी (महासचिव), पुष्कर गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सालिकराम सिंह (सचिव), अनिल सिहोती (मेला प्रभारी), के.के. सिंह (कोषाध्यक्ष), मोहित शर्मा (मीडिया प्रभारी), सुरेश कसाना (संगठन मंत्री), रोबिन भड़ाना (मंडल अध्यक्ष, युवा मोर्चा), चेतन ठाकुर (मेला प्रभारी), आशीष शर्मा (कानूनी सलाहकार), ईश्वर त्यागी (संरक्षक), पंकज गोयल (मेला प्रभारी) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ज़रूर पढ़ें

सेबी के रेगुलेटरी सैंडबॉक्स फ्रेमवर्क के तहत आरईसी लिमिटेड ने भारत में टोकनाइज्ड कॉरपोरेट बॉन्ड का पहला पायलट निर्गम सफलतापूर्वक किया

विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम (CPSE) और प्रमुख NBFC-IFC आरईसी लिमिटेड ने भारतीय पूंजी बाजार में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

गाजियाबाद कौशाम्बी बीट आरक्षी विनेश कुमार की सतर्कता ने खोला पाकिस्तान तक फैला जासूसी नेटवर्क, भोवापुर में गश्त के दौरान मिली एक सूचना से शुरू हुई जांच, 21 गिरफ्तारियों तक पहुंचा मामला ।

विनेश कुमार की सतर्क निगाह और बीट गश्त के दौरान मिली एक सूचना से शुरू हुई जांच, 21 गिरफ्तारियों तक पहुंचा मामला । राष्ट्रीय सुरक्षा

आरईसी लिमिटेड ने उत्साहपूर्ण मल्टी-स्पोर्ट टूर्नामेंट के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया

आरईसी लिमिटेड, विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम ने शतरंज, टेबल टेनिस और क्रिकेट में आंतरिक टूर्नामेंट आयोजित करके बड़े उत्साह और

सांसद मनीष तिवारी की मौजूदगी में संपन्न हुई ‘इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन’

चंडीगढ़: ( गिरवर शर्मा )पंजाब ललित कला अकादमी, सेक्टर 16 में चल रही तीन दिवसीय ‘इंटरनेशनल सस्टेनेबल आर्ट एग्ज़िबिशन’ का आज भव्य समापन हो गया।

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE