12/09/2026 11:12 am
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

प्रशासनिक उदासीनता पर भारतीय मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री से की हस्तक्षेप की मांग।

पटना। बिहार में जनहित से जुड़े मुद्दों के समाधान में प्रशासनिक स्तर पर कथित उदासीनता को लेकर भारतीय मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को विस्तृत पत्र भेजकर हस्तक्षेप की मांग की है। यूनियन ने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि राज्य के सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट एवं प्रभावी निर्देश जारी किए जाएं, ताकि यूनियन द्वारा उठाए जा रहे सामाजिक और जनहित के मामलों का समयबद्ध एवं गंभीरता से निस्तारण सुनिश्चित हो सके।
यूनियन ने अपने पत्र में विशेष रूप से मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर नगर पालिका का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि लंबे समय से जनसमस्याओं के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों के बावजूद प्रशासनिक अधिकारियों का अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। यूनियन के अनुसार अधिकारियों की कथित शिथिल कार्यशैली और मामलों के निस्तारण में लगातार हो रही देरी के कारण स्थानीय नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारतीय मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण शाही ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सभी प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं, ताकि जनहित के मामलों में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी या उदासीनता समाप्त हो और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
श्री शाही ने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि भारतीय मजदूर यूनियन लंबे समय से सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के समर्थन एवं जनजागरण अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी यूनियन ने विभिन्न स्तरों पर संगठन के पक्ष में कार्य किया था और जनहित एवं सामाजिक सेवा को सदैव अपनी प्राथमिकता बनाया है।
यूनियन ने मुख्यमंत्री से अपेक्षा जताई है कि वे इस विषय को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र आवश्यक निर्देश जारी करेंगे, ताकि प्रशासन और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके तथा आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।                                                                                                                                                                                                                                    भारत भूषण शाही

पिछली खबर कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुनील शर्मा ने रामलीला मैदान का... अगली खबर भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं और युवाओं के योगदान पर...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE