LSG vs DC: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने होमग्राउंड पर दिल्ली को 50 रन से हराया, मार्क वुड ने लिए पांच विकेट

खास बातें
Lucknow vs Delhi IPL 2023 : आईपीएल के 16वें सीजन का तीसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। लखनऊ ने अपने होमग्राउंड पर दिल्ली पर 50 रन से बड़ी जीत हासिल की। दिल्ली ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ ने 20 ओवर में छह विकेट पर 193 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी।
लाइव अपडेट
LSG vs DC Live Score: लखनऊ की शानदार जीत
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने धमाकेदार अंदाज में आईपीएल के 16वें सीजन में अपने सफर की शुरुआत की है। उसने अपने होमग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स को 50 रन से हरा दिया। लखनऊ की दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में यह लगातार तीसरी जीत है। अब तक उसे हार का सामना नहीं करना पड़ा है। लखनऊ ने पिछले सीजन में दिल्ली को लगातार दो मैचों में हराया था।

194 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम नौ ओवर में 143 रन ही बना सकी। उसके लिए कप्तान डेविड वॉर्नर ने अंत तक संघर्ष किया। उन्होंने 48 गेंद पर 56 रन बनाए। इस दौरान सात चौके लगाए। वॉर्नर को दूसरे छोर से किसी का साथ लंबे समय तक नहीं मिला । रिले रूसो ने 20 गेंद पर 30 रन, अक्षर पटेल ने 11 गेंद पर 16 रन, पृथ्वी शॉ ने नौ गेंद पर 12 रन बनाए। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए मार्क वुड ने कातिलाना गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 14 रन देकर पांच विकेट लिए।

ज़रूर पढ़ें

हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी ने एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 का शुभारंभ किया

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को हरियाणा प्रगतिशील एमएसएमई और निर्यात संवर्धन नीति 2026 की शुरुआत की, जिसके तहत विनिर्माण निवेश में 55,000 करोड़

ओएनजीसी और शेल एनर्जी इंडिया ने गहरे पानी के ब्लॉकों, एलएनजी अवसरों का पता लगाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए

तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और शेल एनर्जी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने गहरे पानी में तेल और गैस की खोज और तरलीकृत प्राकृतिक गैस

पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने जारी किए पहली तिमाही के नतीजे, 28 फीसदी बढ़ा नेट प्रॉफिट

सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन यानी पीएफसी (Power Finance Corporation) ने गुरुवार को चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए

क्लोराइड सीमा के भीतर है, संदूषण के दावों को खारिज करता है बेफ्रिक होकर चलाऐं वाहन – ओएमसी

तीन तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) – इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने इथेनॉल-मिश्रित ईंधन में नमी

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE