24/09/2026 12:17 pm
Janmanch Sandesh Banner
देश / प्रदेश

बढ़ते महिला अपराधों को लेकर महिला कांग्रेस ने एनसीडब्ल्यू को सौंपा ज्ञापन

एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष विजया के. रहाटकर को ज्ञापन सौंपतीं महिला कांग्रेस की नेत्री।

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर मंगलवार को दिल्ली महिला कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष विजया के. रहाटकर से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने दिल्ली में महिलाओं व बच्चियों के साथ बढ़ते अपराधों, बलात्कार व उत्पीड़न पर गंभीर चिंता जताते हुए आयोग को ज्ञापन सौंपा।

मुलाकात के दौरान दिल्ली महिला कांग्रेस प्रभारी सुनीता शेरावत, प्रदेश अध्यक्ष पुष्पा सतबीर सिंह, राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर ज्योत्सना गोगिया और बदरपुर जिला अध्यक्ष कांता शर्मा मौजूद रहीं। प्रतिनिधिमंडल ने दोषियों के खिलाफ त्वरित व कड़ी कार्रवाई और पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की। नेताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि हर सरकार और संस्था की सर्वोच्च जिम्मेदारी है।

पिछली खबर जगतगुरु संतोषानंद जी महाराज के गाजियाबाद आगमन पर उमड़ा श्रद्धालुओं... अगली खबर दिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए 110 संग्रह केंद्र, गणेश...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE