12/09/2026 02:06 pm
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

दिल्ली संभाली मंडोली खेड़ा के काली मंदिर दयाल आश्रम में ऐतिहासिक धार्मिक महोत्सव का आयोजन।

दिल्ली : ॐ दयाल निर्मला नंद योगाश्रम धाम ट्रस्ट (रजि.) मंडोली, संबोली खेड़ा, आसनसोल (स्थापित 1983) के तत्वावधान में तथा समस्त दयाल परिवार आसनसोल (पश्चिम बंगाल) एवं दिल्ली संभाली मंडोली खेड़ा के काली मंदिर दयाल आश्रम के गुरुभाई-गुरुबहनों के सहयोग से एक दिव्य एवं ऐतिहासिक धार्मिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस महायात्रा में दयाल भगवान् और माधु माँ की दिव्य उपस्थिति में विविध धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। आयोजन समिति ने दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस दिव्य यात्रा में शामिल होकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।

कार्यक्रम का विस्तृत क्रम :

 प्रभात फेरी : प्रातः 5 बजे से 6 बजे तक (ॐ दयाल हरि ॐ दयाल का गान)
रथ यात्रा (कलश यात्रा) : प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ नगर भ्रमण
अखंड नाम कीर्तन : 27 अगस्त प्रातः 6 बजे से प्रारंभ होकर 28 अगस्त प्रातः पूजा के उपरांत तक निरंतर
शिव अभिषेक : प्रातः 9 बजे दिव्य वेदमंत्रों की गूंज के साथ
यज्ञ : प्रातः 10 बजे शुभ संकल्पों के साथ
भोग आरती : प्रातः 10:30 बजे
भंडारा : दोपहर 1 बजे से सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण
संध्या आरती : शाम 7 बजे, दीपों की ज्योति से आलोकित वातावरण
रात्रि भोग : रात्रि 9 बजे

इस अवसर पर भक्तों की भीड़ उमड़ने की संभावना है। आयोजन स्थल पर विशेष सजावट की गई है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएँ भी सुनिश्चित की गई है।

यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि समस्त दयाल परिवार की एकता और भक्ति भावना का प्रतीक भी है।

दिल्ली वा आसपास के समस्त क्षेत्र वासियों से आग्रह करते हैं कि इस पुण्य महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पधारें और दयाल भगवान्-माधु माँ की कृपा प्राप्त करें।

पिछली खबर एनबीसीसी द्वारा राजस्थान की ₹3,700 करोड़ की शहरी नवीकरण और... अगली खबर आरईसी लिमिटेड ने 56वीं वार्षिक आम बैठक आयोजित की

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE