कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल डंप बरामद करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। शनिवार को आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में डीआरजी के प्रभारी सुखराम वट्टी समेत दो जवानों की मौत हो गई। ब्लास्ट में तीन जवान शहीद हो गए, वहीं एक जवान घायल है। बस्तर आईजी पी सुन्दराज ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, डीआरजी जवानों की टीम कांकेर नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों का डंप बरामद करने निकली थी। आईईडी को हटाते समय ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में तीन जवान घायल हो गए। जिन्हें जंगल से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बस्तर आईजी पी सुन्दराज ने इसकी पुष्टि की है।
प्रभारी सहित 4 जवान विस्फोट में शहीद नक्सलियों का डंप बरामद करते समय हादसा
पिछली खबर
यज्ञ की वैज्ञानिकता एवं समकालीन उपयोगिता विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी
अगली खबर
संस्कृत भारत की चिरंतन सांस्कृतिक धारा है, जिसमें हमारी प्राचीन...