12/09/2026 11:12 am
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं और युवाओं के योगदान पर नेहा फाउंडेशन द्वारा परिचर्चा बैठक का सफल आयोजन

नई दिल्ली: आजादी के आंदोलन के इतिहास और वर्तमान में महिलाओं एवं युवाओं की भूमिका को सम्मान देने के उद्देश्य से नेहा फाउंडेशन एनजीओ* द्वारा आज कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं एवं युवाओं के योगदान” विषय पर एक विशेष परिचर्चा बैठक का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर माननीय सांसद डॉ. भोला सिंह जी आईएएस अधिकारी डॉ. रश्मि सिंह जी, श्री 1008 आचार्य संदीपानी जी महाराज, दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी, रिटायर्ड जज हरियाणा एवं वर्तमान में हरियाणा मानवाधिकार आयोग के रजिस्ट्रार श्री संजय खंडूजा जी पूर्व आईजी पंजाब श्री सुरेश शर्मा जी वंदे मातरम ई-रिक्शा के प्रेरणास्रोत उद्योगपति श्री सुनील जैन जी,सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मुरारी तिवारी जी सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, संतों, न्यायविदों, प्रशासनिक अधिकारियों, उद्योगपतियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के सह- संयोजक श्री दीपक जैन जी रहे।
वक्ताओं के विचार
परिचर्चा में वक्ताओं ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन में महिलाओं और युवाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई थी। आज भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाएं और युवा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी, सुरक्षा, अधिकारों और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। युवा शक्ति भी शिक्षा, नवाचार और राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।नेहा फाउंडेशन की संस्थापिका नेहा शालिनी दुआ जी ने कहा कि “देश की आधी आबादी महिलाओं और युवाओं से मिलकर बनती है। इसलिए उनके अधिकारों, अवसरों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता फैलाना अत्यंत आवश्यक है। नेहा फाउंडेशन इसी संकल्प के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्यरत है।”
विशेष सम्मान एवं विशेष पल
कार्यक्रम के दौरान विश्व विख्यात श्री 1008 आचार्य संदीपानी जी महाराज द्वारा नेहा शालिनी दुआ जी को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समाज सेवा और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया।
इस कार्यक्रम को एक विशेष आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। नेहा शालिनी दुआ जी की माताजी ब्रेन सर्जरी के बाद आज पहली बार घर से बाहर आईं और पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। उनके आशीर्वाद से यह आयोजन अत्यंत सफल और भावनात्मक रूप से प्रेरणादायक रहा।
नेहा फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं के मार्गदर्शन और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। फाउंडेशन भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश की विरासत और वर्तमान चुनौतियों पर संवाद जारी रखेगा।

 

पिछली खबर प्रशासनिक उदासीनता पर भारतीय मजदूर यूनियन ने मुख्यमंत्री से की... अगली खबर केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (एमओएचयूए)ने 2025-26 में...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE