12/09/2026 11:11 am
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
अब-तक

राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद में दस दिवसीय कौशल शिविर 2026 का उद्घाटन।

दस दिवसीय कौशल शिविर 2026 का उद्घाटन

साहिबाबाद: राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर साहिबाबाद में
दस दिवसीय कौशल शिविर 2026 का उद्घाटन 21 मई को बड़े उत्साह के साथ हुआ। इस दस दिवसीय कौशल विकास कार्यक्रम में कुल 21 कौशल पाठ्यक्रम शामिल किए गए है इसमें 508 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए उत्साहपूर्वक नामांकन कराया ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान जगदीश रघुवंशी जी ने अतिथि परिचय कराया एवं कौशल शिवर में विद्यार्थियों को उनके मनपसंद कौशल को तनाव रहित होकर खेल खेल में सीखने का आग्रह किया । प्रबंध समिति के संस्थापक सदस्य आदरणीय जैनपाल जैन जी ने विद्यार्थियों को श्रम का सम्मान करते हुए निरंतर अभ्यास करने की बात कही एवं उन्हें कौशल आधारित शिक्षा के माध्यम से आत्मविश्वास,अनुशासन और रचनात्मकता विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विद्यार्थियों ने ईमानदारी, समर्पण और उत्साह के साथ प्रत्येक कौशल को सीखने और प्रदर्शित करने की शपथ ली।
गुलशन जी और अनीता जी ने विभिन्न कौशल पाठ्यक्रमों एवं उनके महत्व और शिक्षण उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के साथ हुआ।

पिछली खबर दिल्ली विश्वविद्यालय: राजधानी कॉलेज में “नारीवाद- अपनी आवाज़, अपनी पहचान”... अगली खबर दिल्‍ली में ‘विकसित भारत 2047’ विषयक संगोष्ठी आयोजित, समाजसेवियों और...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE