Breaking News

पुराने मरीजों से जुड़ाव बना रहा दृष्टि विजन केयर सेंटर, गेट-टुगेदर में पुराने मरीजों संग साझा किए अनुभव.

नजर के साथ अपनों का भी ख्याल:

दृष्टि विजन केयर सेंटर ने पुराने मरीजों संग साझा किए अनुभव मरीज बोले—यहां इलाज ही नहीं, परिवार जैसा मिलता है अपनापन,

साहिबाबाद: आंखों के इलाज और आधुनिक तकनीक से ऑपरेशन के लिए पहचाना जाने वाला दृष्टि विजन केयर सेंटर एक बार फिर अपने मरीजों के बीच चर्चा में रहा। सेंटर की ओर से पुराने मरीजों के लिए आयोजित विशेष गेट-टुगेदर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे और अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में मरीजों ने बताया कि आज के दौर में बहुत कम अस्पताल ऐसे हैं जो इलाज के बाद भी मरीजों से जुड़ाव बनाए रखते हैं, लेकिन दृष्टि विजन केयर सेंटर अपने मरीजों के साथ परिवार की तरह खड़ा रहता है। यही कारण है कि यहां इलाज करा चुके कई लोग अपने परिवार और रिश्तेदारों को भी इसी सेंटर में उपचार के लिए लेकर आए।

मरीजों ने कहा कि शुरुआत में उन्हें भी अन्य अस्पतालों की तरह यहां की सेवाओं को लेकर शंका थी, लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ का व्यवहार देखकर उनका भरोसा और मजबूत हो गया। सेंटर में मिलने वाला पारिवारिक माहौल और बेहतर सुविधा उन्हें संतुष्ट करती है।

50 हजार मरीजों का चेकअप, 5 हजार से अधिक सफल ऑपरेशन 

सेंटर की प्रमुख चिकित्सक डॉ. जसदीप कौर ने बताया कि यहां आधुनिक मशीनों और लेजर तकनीक के माध्यम से आंखों के ऑपरेशन किए जाते हैं। अब तक करीब 50 हजार मरीजों का चेकअप और 5 हजार से अधिक सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं।

डॉ. जसदीप कौर एमबीबीएस, एम.एस. (नेत्र विज्ञान), एफएईएच स्वर्ण पदक विजेता, फेलो मेडिकल रेटिना, अरविंद नेत्र अस्पताल (कोयंबटूर) पूर्व सलाहकार शार्प साइट ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स  एवं वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सा निदेशक (दृष्टि विजन केयर सेंटर) हैं।  उन्होंने बच्चों में कम उम्र में चश्मा लगने की बढ़ती समस्या पर चिंता जताते हुए कहा कि मोबाइल का अधिक उपयोग इसका बड़ा कारण है। बच्चों को लंबे समय तक मोबाइल से दूर रखना चाहिए और ऑनलाइन कक्षाओं को भी सीमित किया जाना चाहिए।

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर भी लगाए जाते हैं

सेंटर के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर महिपाल सिंह रावत ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य केवल इलाज करना नहीं बल्कि लोगों को आंखों की देखभाल के प्रति जागरूक करना भी है। इसके लिए समय-समय पर शहर की सोसाइटी और ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में मरीजों ने सेंटर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए डॉक्टरों और स्टाफ को आशीर्वाद दिया और अन्य लोगों से भी यहां आकर अपनी आंखों की जांच कराने की अपील की।

दृष्टि विजन केयर सेंटर 8/23 आदेश विला, करन गेट पुलिस चौकी के पास  ब्लॉक–8, सेक्टर–3, राजेंद्र नगर, साहिबाबाद, गाजियाबाद (उ.प्र.)

ज़रूर पढ़ें

कैबिनेट मंत्री एवं विधायक सुनील शर्मा ने रामलीला मैदान का सौंदर्यकरण, सत्संग भवन के निर्माण कार्यों का किया उद्घाटन।

गाजियाबाद (दयाल शर्मा)  कैबिनेट मंत्री एवं साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने लाजपत नगर स्थित रामायण कला संगम समिति के रामलीला मैदान का ₹2 करोड़ से

‘युवा तुर्क’ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर सिंह की 19वीं पुण्यतिथि पर जननायक स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

नई दिल्ली। (दयाल शर्मा) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारतीय राजनीति में ‘युवा तुर्क’ के रूप में विख्यात रहे चंद्रशेखर सिंह जी की 19वीं पुण्यतिथि

साहिबाबाद के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन।

साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के इंदिरापुरम स्थित शिप्रा मॉल में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित “रिवाज़ बहुरानी साड़ी शोरूम” का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर

गाजियाबाद में अवैध हुक्का बारों पर छापा, 10 कर्मचारी गिरफ्तार हुक्के, पाइप और फ्लेवर्ड तंबाकू मिला एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बार

गाजियाबाद। कौशाम्बी थाना पुलिस ने मंगलवार को एंजल मॉल स्थित ‘द पब्लिक हाउस’ और ‘द ब्लू क्लब’ में चल रहे अवैध हुक्का बारों का भंडाफोड़

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE