12/09/2026 09:01 pm
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
कारोबार

खून के बेशर्म कारोबारी ! राजस्थान से दान करवा यूपी में मिलावट, वसूल रहे ऊंचे दाम

नाफाखोरी के लिए खून में मिला रहे सेनाइल वाटर
[RVListenButton]
जयपुर. रक्तदान को महादान मानकर लोग बढ़ चढ़कर इस पुण्य कार्य में शामिल होते हैं, लेकिन उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों के इस विश्वास को तोड़ने और शर्मसार करने वाला खून का काला कारोबार सामने आया है। यहां दान में मिले रक्त में सेनाइल वाटर मिलाकर उसकी मात्रा बढ़ाने और फिर दोगुने दाम में बेचने का खुलासा एसटीएफ और ड्रग विभाग ने किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि एक बार फिर ब्लड के इस काले कारोबार के तार राजस्थान के ब्लड बैंकों से भी जुड़े मिले हैं। कारोबारी जयपुर, सीकर और चौंमू के 8 विभिन्न ब्लड बैंकों से रक्त ले जाकर यह कारोबार कर रहे हैं।
लखनऊ एसटीएफ और ड्रग विभाग की टीम ने मिडलाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक और कृष्णानगर की नारायणी ब्लड बैंक में छापेमारी की। छापेमारी में राजस्थान से तस्करी कर लाया गया 302 यूनिट घटिया मानव रक्त (ब्लड) बरामद किया गया है। ब्लड बैंक के संचालक और मुख्य तस्कर समेत सात को गिरफ्तार किया गया। यह खराब खून लखनऊ के अलावा हरदोई, उन्नाव, बहराइच, कानपुर और फतेहपुर जनपद के अस्पतालों और ब्लड बैंकों में भी आपूर्ति किया जाता था। सूत्रों के अनुसार, गिरोह का नेटवर्क सात राज्यों में फैला है।
राजस्थान के इन ब्लड बैंकों से खरीद रहे
एसटीएफ एसपी प्रमेश शुक्ला ने बताया कि, पूछताछ में आरोपियों ने राजस्थान के जयपुर स्थित तुलसी ब्लड बैंक, पिंक सिटी ब्लड बैंक, रेड ड्रॉप ब्लड सेंटर, गुरुकुल ब्लड सेंटर, ममता ब्लड बैंक चौमू, दुषात ब्लड बैंक चौमू, मानवता ब्लड बैंक सीकर, शेखावटी ब्लड बैंक चुरू से खून की खरीद फरोख्त की बात कबूली है। इन ब्लड बैंकों के टेक्नीशियनों के जरिए 700-800 रुपए में ब्लड बैग खरीदकर खून की तस्करी कर इन्हें ऊंचे दाम पर बेचते थे। बरामद ब्लड बैग पर मित्रा कंपनी का स्टिकर लगा था। पर न तो डोनर का नाम था और न ही कलेक्शन करने वाले का नाम। एसटीएफ ने इस गिरोह के खिलाफ ठाकुरगंज थाने में जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करना और औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।

पिछली खबर Successful Business: कारोबार में होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ, करें... अगली खबर सजा को चुनौती या सरेंडर का चलेंगे दांव? 5 points...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE