12/09/2026 09:35 pm
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
विदेश

जापान के विदेश मंत्री जी-20 की बैठक में भारत क्यों नहीं आए

जापान के विदेश मंत्री योशिम्सा हायाशी जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने भारत नहीं आए.

जापान के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नई दिल्ली में एक से तीन मार्च तक आयोजित इस बैठक में जूनियर मंत्री केंजी यामदा शरीक होंगे. केंजी जापान के विदेश राज्य मंत्री हैं.

जापान ने अपने बयान में कहा है कि नई दिल्ली में आयोजित जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में वर्तमान अंतरराष्ट्रीय हालात, बहुध्रुवीय अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था, खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा के साथ विकास में आपसी सहयोग पर बात होनी है.

जापान के पास अभी जी-7 की अध्यक्षता है और भारत के पास जी-20 की. जापान ने अपने विदेश मंत्री के बदले जूनियर मंत्री को भारत क्यों भेजा? यह सवाल कई तरह से उठाया जा रहा है.

पिछली खबर देश प्रदेश : पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश को पहली... अगली खबर रूस समेत ब्रिक्स के तीन देश आए साथ, अब क्या...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE