12/09/2026 09:03 pm
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
विदेश

अंग्रेजी के ऑफिशियल इस्तेमाल पर रोक के लिए इटली बना सकता है कानून, 82 लाख तक के जुर्माने का प्रस्ताव

सीएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिल को फैबियो रामपेली द्वारा पेश किया गया था, जो लोअर चैंबर की सदस्य हैं और इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी द्वारा समर्थित हैं.

प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी द्वारा एक नया कानून प्रस्तावित किया गया है, जिसके तहत ऑफिशियल कम्युनिकेशन में अंग्रेजी और अन्य विदेशी शब्दों का उपयोग करने वाले इटालियनों पर 100,000 यूरो (82,46,550 रुपये) तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. सीएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिल को फैबियो रामपेली द्वारा पेश किया गया था, जो लोअर चैंबर की सदस्य हैं और इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी द्वारा समर्थित हैं.

हालांकि, नए कानून के तहत सभी विदेशी भाषाओं को बाहर किया गया है. लेकिन खासतौर पर “एंग्लोमेनिया” या अंग्रेजी शब्दों के उपयोग को टारगेट किया गया है. मसौदा दावा करता है कि ये दोनों भाषा इटालियान भाषा की निंदा करते हैं. इसमें कहा गया है कि यूनाइटेड किंगडम के यूरोपीय संघ से बाहर निकलने से इसे और भी बदतर बना दिया गया है, जिसे ब्रेक्सिट के नाम से जाना जाता है.

पिछली खबर गांधी के समर्थन में सूरत पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री,... अगली खबर Green Juice Benefits: सेहत का खजाना हैं ये 5 तरह...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE