12/09/2026 09:02 pm
जनमंच संदेश जन जन की बात
जनमंच संदेश जन जन की बात
Janmanch letter head
Janmanch Sandesh Banner
उपलब्धि / शिक्षा

MP News: जल जीवन मिशन पर गर्म हुई सियासत, BJP के उपलब्धि बताने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

MP Politics: बीजेपी विधायक पारस जैन और कांग्रेस विधायक महेश परमार जल जीवन मिशन पर आमने सामने आ गए हैं. बीजेपी के उपलब्धि बताने पर कांग्रेस ने कहा कि धरातल पर योजना नदारद है.
MP News: जल जीवन मिशन योजना (Jal Jeevan Mission Scheme) पर मध्य प्रदेश की सियासत गर्मा गई है. बीजेपी योजना को सरकार की बड़ी उपलब्धि बता रही है. कांग्रेस योजना को असफल बताते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना (Har Ghar Nal Yojana) को अमलीजामा पहनाया जा रहा है. गांव में पानी की टंकी बनाकर घरों तक पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है. जल जीवन मिशन की समय-समय पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) खुद समीक्षा बैठक ले चुके हैं.
जल जीवन मिशन पर कांग्रेस-बीजेपी में भिड़ंत

केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त अभियान से उज्जैन संभाग में करोड़ों रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है. बीजेपी विधायक पारस जैन पीएम मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की दूर दृष्टि के कारण गांव की स्थिति पहले से काफी बेहतर हुई है. गांव की शिक्षा, स्वास्थ्य और जल सहित मूलभूत सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है. उज्जैन संभाग के कई गांवों में साफ पानी लोगों को मुहैया हुआ है. जल जीवन मिशन वास्तव में नाम के अनुसार सार्थकता की ओर आगे बढ़ रहा है.

पिछली खबर उपलब्धि: जर्मनी में अध्ययन करेगी रेनबो स्कूल नगरोटा बगवां की... अगली खबर Successful Business: कारोबार में होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ, करें...

Leave a Comment

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE